उत्तर भारत में आग बरसाती गर्मी! तापमान 48 डिग्री के पार, कब मिलेगी राहत?

दिल्ली सहित पुरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। 

दिल्ली में कुछ दिन पहले अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई हिस्सों में लू चलने की भविष्यवाणी की है और रेड अलर्ट जारी किया है। 

इस गर्मी से सभी उम्र के लोगों में गर्मी की बीमारी और हीट स्ट्रोक से प्रभावित होने की बहुत अधिक संभावना है। 

खासकर शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले कमजोर व्यक्तियों के स्वास्थ्य के लिए यह चिंता का विषय है। 

इस दौरान गर्मी के संपर्क में आने और डीहाइड्रेशन से बचें। 

मौसम विभाग ने हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त पानी पीने और ORS या घर पर बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी और छाछ का उपयोग करने का सुझाव दिया है। 

IMD के अनुसार, जब किसी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव माना जाता है।