ये है भारत की सबसे गहरी नदी

भारत में छोटी-बड़ी मिलकर लगभग 200 नदियां हैं और ज़्यदातर नदियां किसी ना किसी वजह से फेमस हैं।

ऐसी ही एक नदी है ब्रह्मपुत्र नदी, ये भारत में बहने वाली सबसे लम्बी नदियों में से एक है।

इसकी कुल लम्बाई लगभग 2900 किलोमीटर है।

इसके अलावा ब्रह्मपुत्र को भारत की सबसे गहरी नदी माना जाता है।

इसकी औसत गहराई 124 फ़ीट और अधिकतम गहराई 380 फ़ीट है।

ये नदी तिब्बत से बहते हुए आती है और भारत में अरुणाचल प्रदेश से एंट्री करती है।

अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र को सियांग नदी के नाम से जाना जाता है।

ये नदी अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से जानी जाती है।