Chanakya Niti Hindi | इन चार के साथ रहने वाले व्यक्ति को हमेशा रहती है समस्याएँ

Chanakya Niti हिंदी में

चाणक्य नीति प्रथम अध्याय श्लोक पांचवा
दुष्ट पत्नी, झूठा मित्र, बदमाश नौकर और सर्प के साथ निवास साक्षात् मृत्यु के समान है.
Chanakya Niti हिंदी में
आचार्य चाणक्य इस नीति में कहते हैं कि यह 4 चीजें किसी भी व्यक्ति के लिए जीती जागती मृत्यु के समान है जिसमें एक दुष्ट पत्नी, दुष्ट मित्र, बदमाश सामिल है, घर में रहने वाले सांप को भी मार देना चाहिए, ऐसा ना करने पर व्यक्ति के जीवन को हर समय खतरा बना रहता है.
किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए उसकी पत्नी उसका एक अहम हिस्सा होती है और पत्नी का दुष्ट होना मृत्यु के समान ही माना जाता है अगर उसकी पत्नी दुष्ट है और समझदार नहीं है जो किसी भी बात को समझती नहीं तो वह आत्महत्या करने पर विवश हो सकता है यही चीज स्त्री पर भी लागू होती है अगर उसका पति उसकी बातों को समझता नहीं या फिर वह दुष्ट है और किसी अन्य स्त्री के साथ उसका संबंध है तो उसके लिए वह व्यक्ति किसी काम का नहीं है और वह दुष्ट व्यक्ति माना जाएगा इसीलिए ऐसी स्त्री या फिर ऐसे पुरुष को अपनी जिंदगी से दूर रखना ही अच्छा रहता है क्योकि यही लोग आपकी मृत्यु का कारण बन सकते हैं.
उसी तरह एक झूठा दोस्त अगर आपका मित्र है और आप के आस पास आकर बैठता है तो वह आपके लिए अहितकारी हो सकता है यानी कि वह आपको प्रॉब्लम में डाल सकता है. एक छोटा सा झूठ किसी की भी जिंदगी को बर्बाद कर सकता है ऐसे दोस्तों से बचकर रहना जरूरी है.
फिर चाणक्य कहते हैं कि एक सेवक यानि नौकर भी घर के गुप्त रहस्य जानता है और एक बदमाश नौकर आपके जो भी सीक्रेट है वह बाहर भी बता सकता हैं तो इस तरह वह आपको मुसीबत में डाल सकता है इसीलिए चाणक्य ने कहा है कि ऐसे नौकर से भी सावधानी बरतनी पड़ती है.

Leave a Comment

Chanakya Niti Hindi | इसे बचाना सीखो वरना जिंदगी बेकार हो जाएगी

Chanakya Niti हिंदी में

Chanakya Niti प्रथम अध्याय श्लोक सातवां

भविष्य में आने वाली मुसीबतों के लिए धन एकत्रित करें, ऐसा ना सोचे कि धनवान व्यक्ति को मुसीबत कैसी? जब धन साथ छोड़ता है तो संगठित घन भी तेजी से घटने लगता है.

Chanakya Niti Hindi
दोस्तों आचार्य चाणक्य इस नीति में कहते हैं कि आपातकाल के लिए यानी कि बुरे समय के लिए धन की रक्षा करनी चाहिए वैसे छठवे श्लोक में भी चाणक्य ने बोला है कि पैसे की रक्षा करनी चाहिए सातवें श्लोक में कहा है कि पैसे की रक्षा करनी चाहिए लेकिन यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि पैसे वाले व्यक्ति को कभी प्रॉब्लम नहीं आ सकती क्योंकि पैसा ऐसी चीज है जिसका कोई भरोसा नहीं, वह आप का साथ कभी भी छोड़ सकता है इसीलिए पैसे आपको कैसे बचाने है और पैसों का महत्व क्या है वह भी सीखना होगा.
एक महान लेखक कहते हैं कि पैसे कमाना उतना ही कठिन है जितना पैसे को बचाए रखना चलिए इस नीति को समझने के लिए मैं आपको एक कहानी सुनाता हूं मैं आशा करता हूं यह कहानी आपको पसंद आएगी तो कहानी कुछ इस तरह है –
एक गरीब इंसान था. वह इतना गरीब था कि वह अपने परिवार का पालन पोषण भी बड़ी मुश्किल से कर पाता था फिर भी वह अपनी बेटी की शादी बड़े अच्छे से करना चाहता था और उसके सपने देखता था और अपने बेटे को पढ़ा लिखा कर एक बड़ा आदमी बनाना चाहता था वैसे अक्सर उसे अपनी गरीबी पर गुस्सा आता था लेकिन उस का भाग्य अचानक बदल गया लॉटरी लग गई, एक साथ बहुत सारा रूपया हाथ में आते ही उसने 10-15 सिलाई की मशीन खरीद कर कारीगर को बिठा दिया. देखते ही देखते उसका काम बहुत बढ़ गया और वो एक बहुत बड़ी कंपनी का मालिक बन गया.
अब तक उसके बच्चे भी बड़े हो गए थे लेकिन बाप के अपार पैसे से उनकी आदत बिगड़ गई थी वैसे औलाद हर आदमी की कमजोरी होती है, हर मां बाप की कमजोरी होती है उसकी भी यही कमजोरी थी इसीलिए उसने कभी अपने बच्चों को रोकने की कोशिश नहीं की न ही कभी उसने कभी पूछा कि पैसे कहां खर्च होते हैं और ना ही कभी यह जानने की कोशिश की कि वह पैसे कैसे खर्च होते हैं और ऐसा करते करते हैं उसका बैंक बैलेंस खत्म हो चुका था. उसके पास जो स्टाफ था, कारीगर थे उनको तनख्वाह देने तक के भी पैसे नहीं बचे थे और यही कारण से उसका कारखाना बंद हो गया वह पहले से भी ज्यादा गरीब हो गया.
देखा आपने जब तक वह इंसान अपनी सोच से पैसे को उपयोग करता था तब तक उसकी उन्नति हो रही थी वह आगे बढ़ रहा था, दिन-ब-दिन पैसे भी कमा रहा था उसके पास पैसा बढ़ता गया लेकिन जैसे ही पैसों का फिजूल खर्च होने लगा उसमें लापरवाही आई, वह अपना पैसा खोने लगा और एक टाइम ऐसा आया कि वह कंगाल हो गया और उसे कंगाल होने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगा.
एक बात जरूर याद रखें कि हर एक इंसान का समय आता है हो सकता है आपका भी आये और आपके पास बहुत सारे पैसे आ जाये लेकिन अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं और पैसे साथ लेकर चलना चाहते हैं तो आपको पैसे का महत्व समझना जरूरी है तभी आप साफल्य को बनाये रख पाएँगे.

Leave a Comment