आज Dinner में क्या है? – Hindi Short Story With Moral

आज Dinner में क्या है?

एक आदमी को लगा की उसकी पत्नी की सुनने की शक्ति कम हो गयी है लेकिन उसे इस बात पर पूरा यकीन नही था इसलिए उसे समझ नही आ रहा था की वो कैसे अपनी पत्नी को इस बारे में बताये। उसे लगता था की उसकी पत्नी को सुनने की मशीन लगाने की जरूरत है इसलिए उसने अपने Family Doctor को इस विषय में चर्चा के लिए बुलाया। उस आदमी ने डॉक्टर को सारी बात बताई तो डॉक्टर ने कहा कान की मशीन तो मै लगा दूंगा लेकिन उससे पहले ये Confirm करना जरूरी है की सचमुच आपकी पत्नी की सुनने की शक्ति कम हो गयी है और इसके लिए डॉक्टर के उस आदमी को एक आसान तरीका भी बताया। 


डॉक्टर ने कहा ” अपनी पत्नी से करीब 40 फीट दूर खड़े रहो और सामान्य वार्तालाप की Tone में बातचीत करें और देखे की क्या वो आपको सुन पा रहीं है और अगर नही तो धिरे-धीरे उनके पास जाते रहिये 30 फीट, 20 फीट, 10 फीट जब तक की वो आपकी आवाज सुन नही लेती। 
उस आदमी ने ऐसा ही किया उसी शाम वो अपनी पत्नी के पीछे जाकर खड़ा हो गया (40 फीट), उसकी पत्नी Kitchen में खाना बना रही थी और साधारण बातचीत की Tone में कहने लगा “Honey, आज Dinner में क्या है?”  लेकिन उसे कोई जवाब नही मिला। 
इसलिए जैसा की Doctor ने बताया था वो अपनी पत्नी के और पास जाकर 30 फीट पीछे खड़ा हो गया और फिर से कहने लगा “Honey, आज Dinner में क्या है?” लेकिन उसे इस बार भी उसे कोई जवाब नही मिला। 
वो फिर से अपनी पत्नी के थोडा और पास गया और इस बार 20 फीट पीछे खड़ा होकर कहने लगा “Honey, आज Dinner में क्या है?” लेकिन इस बार भी जवाब नही मिला। 
अब वो अपनी पत्नी के और पास जाकर मात्र 10 फीट पीछे खड़ा होकर फिर से कहने लगा “Honey, आज Dinner में क्या है? लेकिन हमेशा की तरह कोई जवाब नही मिला।
इसलिए वो आगे बड़ा और अपनी पत्नी के बिलकुल पीछे आ गया और कहने लगा “Honey, आज Dinner में क्या है?”
“पवन तुम्हे क्या हो गया है, मै 5 बार बोल चुकी हू, CHICKEN” उसकी पत्नी ने जवाब दिया। 
शिक्षा – 
हम हमेशा दुसरे में कमी खोजने की कोशिस करते है और अपने आप को नही देखते, इस हिंदी कहानी से हमें यह प्रेरणा लेनी चाहिये की दूसरो में कमी निकालने से पहले हमे स्वयं के अन्दर झांक कर देख लेना चाहिये, जरूरी नही की हमेशा दुसरा ही गलत हो गलती आप की भी हो सकती है।


अगर आपको ये कहानी पसंद आई तो इसे दूसरो के साथ शेयर करना न भूलें, अगर आपके पास भी कोई ऐसी ही Hindi Short Story With Moral हो तो आप हमे Contact में जाकर शेयर कर सकते है हम उसे आपके नाम के साथ अपने ब्लॉग में Publish करेंगे।

Tags-
#short stories for kids in hindi
#hindi short story with moral
#hindi kahani

You May Like
loading…

3 thoughts on “आज Dinner में क्या है? – Hindi Short Story With Moral”

Leave a Comment