सोनम कपूर और आनंद आहूजा की प्रेम कहानी हिंदी में

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की प्रेम कहानी

सोनम कपूर बॉलीवुड की टॉप फैशन डिवा है जो न केवल अपने फैशन के लिए मशहूर है बल्कि उनकी अभिनय क्षमता भी कमाल की है। दूसरी तरफ, आनंद अहुजा दिल्ली स्थित एक सुखी, सफल और समृद्ध व्यापारी है जो फैशन ब्रांड ‘Bhane’ के मालिक है और भारत के पहली स्नीकर स्टोर ‘Veg Non Veg’ के सह-मालिक भी हैं।


सोनम कपूर और आनंद आहूजा
कैसे मिले सोनम कपूर और आनंद अहुजा?
सूत्रों की माने तो आनंद आहूजा, सोनम कपूर के फैशन के कारण उनकी ओर आकर्षित हुए थे। यह सब लगभग 2015 की शुरुआत में, Instagram के माध्यम से शुरू हुआ जब दोनों ने एक-दूसरे को Instagram में फॉलो किया, क्योंकि दोनों में एक चीज आम थी जो था फैशन। इसके बाद में इन दोनों को बहुत सी जगहों में भी एक साथ घूमता हुआ देखा गया लेकिन वो दोनों अपने रिश्ते के बारे में इनकार करते रहे और अपने आपको महज अच्छा दोस्त बताते रहे।
आनंद आहूजा सोनम कपूर
उनके बीच कोई रिश्ते होने की बात ने तब मजबूती पकड़ी जब सोनम और आनंद की तस्वीर अक्षय कुमार की पार्टी में विल स्मिथ के साथ Instagram पर वायरल हो गई थी।


anand ahuja pics
इसके बाद इस जोड़ी ने अपनी यात्राओं के दौरान अपनी पिक्चर शेयर करना शुरू कर दिया जो न केवल भारत की थी बल्कि भारत से बहार की भी थी। उनका पहला विदेशी दौरा 2017 के ग्रीष्मकाल में आया जब वे यूनाइटेड किंगडम गए, जहां उन्होंने खरीदारी करते हुए और लंदन की क्लासिक गलियों में घुमते हुए अपनी फोटो शेयर की। 
sonam kapoor pitcher
3 मई 2017 को, उनके रिश्ते राष्ट्रीय समाचार बन गए, जब सोनम नई दिल्ली में 64 वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में उनके पिता, अभिनेता अनिल कपूर और प्रेमी आनंद अहुजा के साथ दिखाई दी जहाँ उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की प्रेम कहानी हिंदी में
अब हाल ही में उनकी शादी को लेकर बहुत सी बाते की जा रही है माना जा रहा है की सोनम कपूर अपने प्रेमी आनंद आहूजा के साथ जून 2018 में शादी करने वाली है अब बस इन्तजार है तो कपूर परिवार के ऑफिसियल स्टेटमेंट का जिसके आते ही उनके शादी की खबर में पक्की होने के मोहर लग जाएगी।


Leave a Comment