इंडोनेशिया से जुड़े 14 रोचक तथ्य | Indonesia Interesting Facts

Indonesia Interesting Facts Hindi

दोस्तों आज हम आपको बताएँगे एशिया के दक्षिण पूर्व में स्थित इंडोनेशिया के बारे में ऐसे तथ्य जो शायद आपको नहीं पता होंगे.
Indonesia Interesting Facts Hindi
1 – इंडोनेशिया कुल साढे सत्रह हजार द्वीप को मिलाकर बना है.
2 – इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुसलमान आबादी वाला देश है.
3 – इंडोनेशिया पिछले कई दशकों से बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है.
4 – इंडोनेशिया की आबादी को ध्यान में रखते हुए वहां पर बहुत ही आधुनिक तरीके से 1 बस रूट बनाया गया जिसका फायदा हर रोज 3 लाख से अधिक आबादी को होता है.
5 – इंडोनेशिया का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है.


6 – दुनिया का सबसे बड़ा फूल इंडोनेशिया में पाया जाता है जिसका वजन लगभग 7 किलो से अधिक है.
7 – इंडोनेशिया में 300 से भी अधिक जाति के लोग रहते हैं और यहां पर 700 से अधिक भाषा बोली जाती हैं.
8 –  Indonesia एक इस्लामिक मुल्क है लेकिन फिर भी अगर यहां के कल्चर को देखा जाए तो यह प्राचीन हिंदू संस्कृति के काफी करीब है.
9 – दुनिया के सबसे ज्यादा ज्वालामुखी इंडोनेशिया में पाया जाते हैं. इंडोनेशिया में 135 से भी ज्यादा ज्वालामुखी मौजूद हैं.
10 – इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहां के होटल में लड़कियों के लिए अलग से फ्लोर होता है और उस फ्लोर में वेटर भी लड़कियाँ होती हैं.
11 – Indonesia में एक ऐसा लेक पाया जाता है जिसका समय के साथ-साथ रंग बदलता रहता है और यह बाहर से आए हुए टूरिस्ट के लिए बहुत ही रोमांचक जगह माना जाता है.
12 – इंडोनेशिया में सुमात्रा गैंडा पाया जाता है जो इंडोनेशिया को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश में नहीं देखा जाता.
13 – सिंगापुर का राष्ट्रीय गीत एक इंडोनेशियन जुबेर के द्वारा लिखा गया है.


14 – Indonesia में दुनिया का लगभग 50 प्रतिशत पाम ऑयल का उत्पादन होता है.

तो दोस्तों आपको हमारा पोस्ट Indonesia Interesting Facts कैसा लगा? कमेंट करके जरूर बताएं.

Leave a Comment