आपकी सभी समस्या का एक समाधान श्रीकृष्ण का यह सन्देश | Solution to all Your Problems

आपकी सभी समस्या का एक समाधान श्रीकृष्ण का यह सन्देश | Solution to all Your Problems

मनुष्य के जीवन में कितनी कठिनाइयां आती है? एक से बढ़कर एक जटिल समस्याएं आती हैं जैसे मेरा भविष्य क्या होगा?, मेरी संतान का भविष्य क्या होगा?, क्या मेरा ऋण चुक पायेगा?, क्या मैं भविष्य में अपना इछित लक्ष्य पा पाऊंगा?

लेकिन एक बात बताइए क्या वास्तव में यह कठिनाइयां, यह समस्याएं इतनी जटिल हैं? क्या इनमें इतनी शक्ति है कि यह आपका मार्ग रोक सके? क्या इनका उत्तर पाना इतना जटिल है? जवाब है नही

जरा शांत मन से विचार कीजिये, कई बार उत्तर इतना जटिल नहीं होता जितना की प्रश्न. वास्तविकता में आपके मन में जो प्रश्न है वो जटिल है, उत्तर तो बड़ा सरल है और वह उत्तर है “कर्म”.

कर्म कीजिए और धीरे-धीरे आपके मन में जटिल प्रश्न और आपके मन की जटिलता दोनों ही समाप्त हो जाएगी.

Leave a Comment