Faisal Shaikh Biography in Hindi – Faisal Shaikh (फैसल शेख), मिस्टर फैसू, विकी, उम्र, बायोग्राफी, गर्लफ्रेंड, फॅमिली, फैक्ट्स आदि
![Faisal Shaikh Biography in Hindi](https://bloggeramit.in/wp-content/uploads/2022/09/faisal-shaikh-HD-bloggeramit-1024x570.jpg)
Faisal Shaikh Biography in Hindi
मिस्टर फैसू ने अपने करियर की शुरुआत टिक-टोक स्टार के तौर पर की थी। अब वह एक मॉडल और अभिनेता भी बन चुके हैं। उनका असली नाम फैसल शेख है, लेकिन वे मिस्टर फैसू के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1994 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था और उनकी उम्र 28 वर्ष (2022 तक) है।
मिस्टर फैसू अपने लिप-सिंकिंग और मनोरंजक वीडियो के कारण भारत में टिकटॉक के जरिए बहुत लोकप्रिय हो गए थे। तो चलिए बात करते हैं मिस्टर फैसू (Feisal Shaikh biography in Hindi) और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।
मिस्टर फैसू विकी/प्रोफाइल
पूरा नाम | फैसल शेख |
निकनेम | फैसू |
कारोबार या प्रोफेशन | टिक-टॉक स्टार, अभिनेता, मॉडल, इन्फ्लुएंसर |
फेमस हैं | टिक-टॉक स्टार के तौर पर |
मिस्टर फैसू की जीवनी (बायोग्राफी) हिंदी में
मिस्टर फैसू उर्फ फैसल का जन्म 5 अक्टूबर 1994 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। वह एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
जन्म तिथि | 5 अक्टूबर 1994 |
उम्र (2022 तक) | 28 |
जन्मस्थल | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
होमटाउन | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राशि | सिंह |
धर्म | इस्लाम |
यह भी पढ़ें – Munawar Faruqui Biography In Hindi
मिस्टर फैसू की ऊंचाई, वजन, शारीरिक माप
ऊंचाई (अनुमानित) | 5 फ़ीट 9 इंच |
वजन (अनुमानित) | 65 किलो |
आँखों का रंग | भूरा |
बालो का रंग | काला |
मिस्टर फैसू के परिवार के सदस्यों की जानकारी / फैमिली
मिस्टर फैसू के परिवार में उनके माता-पिता और दो भाई-बहन हैं। वह अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वह अपनी मां से प्यार करते हैं। उनकी एक बड़ी बहन है जो विवाहित है और एक छोटा भाई है। उनका भाई भी टिकटॉक स्टार है, लेकिन वह फैसू जितना लोकप्रिय नहीं है।
उनके परिवार के सदस्यों की कुछ तस्वीरें नीचे दी गई हैं।
![मिस्टर फैसू](https://bloggeramit.in/wp-content/uploads/2022/09/faisal-shaikh-with-father-HD.jpg)
![](https://bloggeramit.in/wp-content/uploads/2022/09/faisal-shaikh-with-mother-HD.jpeg)
![](https://bloggeramit.in/wp-content/uploads/2022/09/faisal-shaikh-with-brother-and-sister-HD-819x1024.jpg)
मिस्टर फैसू वैवाहिक स्थिति, अफेयर और गर्लफ्रेंड
फिलहाल मिस्टर फैसू अविवाहित हैं, लेकिन कुछ खबरों के अनुसार मिस्टर फैसू जन्नत जुबैर को डेट कर रहे हैं। वह एक टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल और टिकटॉक स्टार हैं। आप उन्हें अलग-अलग म्यूजिक वीडियो में एक साथ देख सकते हैं। वे एक साथ घूमते हुए भी देखे गए हैं, ये दोनों अपनी प्यारी केमिस्ट्री के कारण सबसे प्रसिद्ध जोड़ी के रूप में भी मशहूर हैं।
यह भी पढ़ें – पारसी नववर्ष नवरोज क्यों मनाया जाता है?
![](https://bloggeramit.in/wp-content/uploads/2022/09/faisal-shaikh-with-jannat-zubair-HD-1024x768.webp)
मिस्टर फैसू की पसंद और शौक
पसंदीदा अभिनेता | सलमान खान, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, अनिल कपूर |
पसंदीदा अभिनेत्रियाँ | कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी |
पसंदीदा सिंगर | मिलिंद गाबा, गुरु रंधावा, जस्टिन बीबर |
पसंदीदा रंग | नीला, भूरा |
शौक | मॉडलिंग, क्रिकेट, बाइक राइडिंग, घूमना |
मिस्टर फैसू से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी
मिस्टर फैसू को बचपन से ही अभिनय का शौक था।
वह अपनी प्रतिभा और मेहनत के कारण आज इतना प्रसिद्ध हैं, उनके परिवार में उनसे पहले कोई अभिनय की दुनिया में नहीं रहा।
फैसल का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा IES न्यू इंग्लिश स्कूल, बांद्रा, मुंबई से पूरी की।
फिर उन्होंने मुंबई के रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
जब वो कॉलेज में थे, तब उन्होंने अपने 4 दोस्तों के साथ एक टीम बनाई और इसे Team 07 नाम दिया। जल्द ही उन्होंने अपने ग्रुप के साथ टिकटॉक पर Entertainment वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
उन्हें और उनके ग्रुप ‘टीम 07’ को लोगों का प्यार मिलना शुरू हो गया और वो सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले Personalities बन गए। उन्होंने अपनी एक्टिंग, लुक और आकर्षक अंदाज से लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। फैसल को अपने फ्रेंड सर्कल के साथ समय बिताना पसंद है।
फैसू को एक्टिंग के अलावा क्रिकेट खेलना और देखना पसंद है। उनके पसंदीदा क्रिकेटर एमएस धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर हैं।
वह बाइक प्रेमी भी है। उन्हें बाइक राइडिंग पसंद है और केटीएम उनकी पसंदीदा बाइक है।
यात्रा करना उन्हें पसंद है। वह अपनी टीम 07 और गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टी बिताना पसंद करते हैं।
![](https://bloggeramit.in/wp-content/uploads/2022/09/faisal-shaikh-traveling-hd.jpg)
एक मॉडल के साथ फैसू एक फिटनेस फ्रीक भी हैं।
मिस्टर फैसू के पास सोशल मीडिया पर बहुत बड़ा फैन बेस है। हाल ही में, उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 10 मिलियन को पार कर गए हैं। उन्होंने नवंबर 2019 में मोस्ट पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार का अवॉर्ड भी जीता है।
फैसल दुनिया के सबसे लोकप्रिय Entertainment ऐप टिकटॉक के जरिए लोकप्रिय हुए। फिर वह विवादों में भी आ गए जिसके चलते टिकटॉक ने फैसल का अकाउंट सस्पेंड कर दिया। 2019 में, मिस्टर फैसू ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह कह रहे थे कि “मासूम तबरेज़ मारा गया था, लेकिन अगर तबरेज़ का बेटा बड़ा होकर बदला लेता है, तो मुसलमानों को आतंकवादी नहीं कहा जाना चाहिए।”
बाद में, फैसू और टीम07 ने अपने वीडियो के लिए माफी मांगी और कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
फेमस होने के बाद, फैसू ने अगस्त 2019 में पंजाबी गायक रामजी गुलाटी के पंजाबी म्यूजिक वीडियो “तेरे बिन कीवे” गाने से शुरुआत की। इस म्यूजिक वीडियो में वह जन्नत जुबैर के साथ नजर आए।
बाद में उन्होंने जन्नत ज़ुबैर और अन्य अभिनेत्रियों के साथ कई और म्यूजिक वीडियो किए।
उन्होंने टिकटोक में बादशाह, सैफ अली खान, सनाया ईरानी, जन्नत जुबैर, अवनीत कौर जैसी कई लोकप्रिय हस्तियों के साथ भी वीडियो बनाए।
यह भी पढ़ें – मेडिटेशन या ध्यान क्या है, कैसे करें?
मिस्टर फैसू से जुड़े कुछ और सवाल और उनके जवाब
मिस्टर फैसू कौन हैं?
मिस्टर फैसू उर्फ फैसल शेख एक लोकप्रिय भारतीय टिकटोक स्टार होने के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं।
मिस्टर फैसू का जन्मदिन कब होता है?
5 अक्टूबर 1994
मिस्टर फैसू कितने साल के हैं?
2022 तक 28 साल
मिस्टर फैसू कहाँ रहते हैं?
मिस्टर फैसू मुंबई में रहते हैं।
क्या मिस्टर फैसू शादीशुदा हैं?
नहीं, मिस्टर फैसू की अभी शादी नहीं हुई है।
मिस्टर फैसू कैसे फेमस हुए?
मिस्टर फैसू तब फेमस हुए जब उन्होंने अपने मनोरंजक वीडियो टिकटॉक पर अपलोड करना शुरू किया।
मिस्टर फैसू से कैसे संपर्क करें?
आप मिस्टर फैसू को उनके सोशल मीडिया पर फॉलो करके उनसे जुड़ सकते हैं या उनके द्वारा दिए गए अन्य संपर्क के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं।
मिस्टर फैसू की नेटवर्थ कितनी है?
मिस्टर फैसू की कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ लगभग 14 करोड़ रुपए है.
मिस्टर फैसू के सोशल मीडिया अकाउंट्स
Instagram – यहाँ क्लिक करें
तो यह वह जानकारी थी जो हमने इंटरनेट से “मिस्टर फैसू” के बारे में कलेक्ट की है। हम आशा करते हैं कि आपको वह जानकारी मिल गई होगी जिसकी आप तलाश कर रहे थे। जैसे ही हमें “मिस्टर फैसू” के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे भी यहाँ अपडेट कर देंगे।
आप कमेंट करके या हमसे संपर्क करके इस आर्टिकल के बारे में कोई अन्य जानकारी या सुझाव दे सकते हैं, धन्यवाद।
- हमारा फेसबुक पेज फॉलो करने के लिए – यहाँ क्लिक करें
- हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए – यहाँ क्लिक करें
- हमारा टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें – यहाँ क्लिक करें
यह भी पढ़ें – अजीनोमोटो के नुकसान